दोपहर समाचार :- 07/02/2015

मुख्य समाचार
  • 70 सदस्‍यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव में मध्‍यम से तेज मतदान। एक बजे तक 36 प्रतिशत मतदान की खबर।
  • जम्‍मू कश्‍मीर से राज्‍यसभा की चार सीटों के लिए मतदान जारी।
  • बिहार में जनता दल युनाइटेड के अध्यक्ष शरद यादव द्वारा बुलाई गईविधायक दल की बैठक से पहले मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी केवरिष् नेता नितीश कुमार के साथ बंद कमरे में बैठक।
  • रूसजर्मनी और फ्रांसयूक्रेन संकट के समाधान की एक योजना परसहमत। उधरयूक्रेन के पूर्वी हिस्से में भीषण लड़ाई।
  • केरल के साजन प्रकाशतैराकी की सौ मीटर फ्री स्टाइल के फाइनल मेंसातवें स्वर्ण पदक के लिए दावेदार।
-----
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है। दिन में एक बजे तक लगभग 36 प्रतिशत मतदान की खबर है। पूर्वी दिल्ली के सीलमपुरविधानसभा क्षेत्र में एक बजे तक सबसे अधिक 42 दशमलव सात प्रतिशतजबकिमटियामहल में 27 दशमलव पांच प्रतिशत मतदान हुआ।
ताजा जानकारी के लिए पटेलनगर में मौजूद हैं हमारी संवाददाता शीला से।
उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी, दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी चंद्र भूषण कुमार और भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी सबसे पहले वोट डालने वालों में शामिल थे।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने निर्माण भवन स्थित केन्‍द्र पर मतदान किया। दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने राजनिवास के निकट एक स्कूल में वोट डाला। इस समय फोन लाइन पर पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज क्षेत्र से हैं हमारी संवाददाता सुपर्णा
70 सीटों की विधानसभा के लिए कुल 673 उम्‍मीदवार मैदान में हैं। इस बीच, निर्वाचन आयोग ने कहा है कि शाम छह बजकर 31 मिनट से पहले कोई एग्जि़ट पोल नहीं दिखाया जायेगा।
------
सूचना और प्रसारण राज्‍यमंत्री कर्नल राज्‍यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा है कि मतदान प्रत्‍येक नागरिक का कर्तव्‍य है। एक ट्विट में कर्नल राठौड़ ने लोगों से दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में वोट डालने की अपील की है।
-------
जम्‍मू कश्‍मीर से राज्‍यसभा की चार सीटों के लिए मतदान हो रहा है। जम्‍मू में विधानसभा सचिवालय में शाम चार बजे तक वोट डाले जायेंगे। पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री और राज्‍यसभा में विपक्ष के नेता कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद सात उम्‍मीदवारों में शामिल हैं। अन्‍य उम्‍मीदवार हैं- पी डी पी के मोहम्‍मद फयाज़ और नाज़ीर अहमद लावे, भारतीय जनता पार्टी के शमशेर सिंह और चन्‍द्रमोहन शर्मा तथा नेशनल कांफ्रेंस के सज्‍जाद अहमद किचलू और नसीर असलम वानी। एक तरफ भाजपा और पी डी पी तथा दूसरी ओर नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।
------
बिहार में मुख्‍यमंत्री जीतन राम मांझी, नितीश कुमार और शरद यादव के बीच अहम बैठक अभी अभी खत्‍म हुई है। बैठक में बातचीत का ब्‍यौरा हमारे संवाददाता के के लाल से।
------
प्रधानमंत्री ने आज नई दिल्‍ली में तीन दिन के राजदूत सम्‍मेलन का उद्घाटन किया। इसमें विशेष रूप से इस बात पर चर्चा होगी कि कूटनीति, देश के लिए क्‍या योगदान कर सकती है। अक्‍सर इस बात पर ध्‍यान केन्द्रित किया जाता रहा है कि अन्‍तर्राष्‍ट्रीय मुद्दे क्‍या स्‍वरूप ले रहे हैं और उनका भारत पर क्‍या असर हो सकता है तथा भारत वैश्विक स्‍तर पर क्‍या कर सकता है। इस वर्ष का विषय है - विकास के लिए कूटनीति । विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता सैयद अकबरूद्दीन ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने दूतावासों के कामकाज और उनके बारे में जनता की राय पर प्रतिक्रिया लेने का अनुरोध किया है।
------
रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा है कि सशस्त्र बलों के हितों के संरक्षण के लिएरक्षा खरीद नीति जल् ही संशोधित की जायेगी। आज सुबह हैदराबाद में रक्षानिर्माण क्षेत्र की आत्मनिर्भरता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी में श्री पर्रिकर ने कहा किमौजूदा प्रणाली में कुछ बाधाओं के कारण खरीद में देरी होती है। उन्होंने प्रक्रियागतबाधाओं को दूर करने पर जोर दिया। उन्होनें कहा कि रक्षा क्षेत्र की आत्मनिर्भरताऔर आर्थिक वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण रक्षा निर्माण को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।इससे रक्षा निर्यात में भी मजबूती आयेगी।
------
विश् हिन्दू परिषद के नेता प्रवीण तोगडि़या को आज पुलिस ने बैंगलुरू पहुंचने परहिरासत में ले लिया। बैंगलूरू पुलिस ने शहर में उनका प्रवेश प्रतिबंधित करने केलिए निषेधाज्ञा लागू की है। श्री तोगडि़या को कल विश् हिन्दू परिषद द्वाराआयोजित विराट हिन्दू समाजोत्सव में भाग लेना था। कर्नाटक उच् न्यायालय नेनिषेधाज्ञा पर स्थगन के आदेशों पर रोक लगाने की उनकी याचिका खारिज कर दीथी।
------
रुस, जर्मनी और फ्रान्स के नेता मॉस्को में कल देर रात बातचीत के बाद यूक्रेन में संघर्ष समाप्त करने की एक योजना पर सहमत हो गये हैं जबकि विद्रोहियों ने यूक्रेन के पूर्वी हिस्‍से में भीषण लड़ाई छेड़ दी है।
रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक प्रवक्ता ने बताया  कि  चार घंटे तक चली यह बातचीत आज सुबह खत्म हुई। इसमें यूक्रेन के राष्ट्रपति पेत्रो पोरोशेन्को के प्रस्ताव सहित एक योजना की रुपरेखा पर सहमति हो गयी। 
इस बीच. एक सरकारी अधिकारी ने बताया है कि कल हुए संघर्ष में एक नागरिक और दो सैनिक मारे गये  जबकि 25 अन्य घायल हो गये।
------
यमन मेंशिया हूथी विद्रोहियों ने संसद भंग कर दी है और देश की बागडोर अपनेहाथों में ले ली है। देश का कामकाज चलाने के लिए पांच सदस्यों की राष्ट्रपतिपरिषद बनाई गई है। यह परिषद दो वर्ष के लिए सरकार का गठन करेगी। संसद केस्थान पर 551 सदस्यों की राष्ट्रीय परिषद बनाई जायेगी और एक रेवोल्यूशनरीकाउंसिल का गठन किया जायेगा। हूथी मिलिशिया ने राजधानी सना पर कब्जा करलिया है।
------
ग्रीस की नई संसद ने वामपंथी दल सीरिज़ा की सदस् ज़ो कोंस्तांतो पाउलो कोनया राष्ट्रपति चुना है। मीडिया की खबरों के अनुसार कोंस्तांतो पाउलो को 300 मेंसे रिकार्ड 235 वोट मिले। ग्रीस के इतिहास में सत्तारूढ़ पार्टी सीरिज़ा की सदस्जो कोंस्तांतो पाउलो सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति हैं।
-----
बंग्लादेश मेंहिंसा और आगजनी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। कल रात उत्तरीबंग्लादेश के गायबंध में पुलिस सुरक्षा वाली एक बस पर पैट्रोल बम हमले में पांचलोग जीवित जल गए और 30 घायल हो गए। सत्तारूढ़ आवामी लीग की केन्द्रीयकार्यसमिति की बैठक में बंग्लादेश नेशनलिस् पार्टी के नेतृत् वाले विपक्ष सेबातचीत नहीं करने के फैसले के तुरंत बाद ये हमला हुआ। अवामी लीग केमहासचिव अशरफ-उल इस्लाम ने बताया कि सरकारबंग्लादेश नेशनलिस् पार्टीऔर जमात गठबंधन की हिंसा के खिलाफ कड़ा रूख अपनाती रहेगी।
------
केरल में चल रहे 35वें राष्ट्रीय खेलों में तैराक साजन प्रकाश स्वर्ण पदक की दौड़में हैं। वे सौ मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं। फाइनलआज होगा। श्री प्रकाश को इन खेलों में अब तक छह स्वर्ण और दो रजत सहितआठ पदक मिले हैं।

महिलाओं की सौ मीटर फ्रीस्टाइल और सौ मीटर ब्रेस् स्ट्रोक स्पर्धाओं के फाइनलभी आज होंगे।

पुरूष फुटबॉल के सेमीफाइनल मैचों में गोवा का मुकाबला पंजाब से और महाराष्ट्रका मिजोरम से होगा। सेना पदक तालिका में 37 स्वर्ण, 11 रजत और 13 कांस्पदक के साथ सबसे ऊपर है।
-------
अन्‍तर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने पाकिस्‍तान के स्पिन गेंदबाज सईद अजमल के गेंदबाजी के तरीके को सही बताते हुए उन्‍हें अन्‍तर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने की अनुमति दे दी है। अजमल अब विश्‍व कप में खेल सकते हैं। आई सी सी ने बंगलादेश के सोहाग गाज़ी के खेलने के तरीके को भी सही बताया है।
-------
उत्तर भारत के अधिकांश क्षेत्रों में आज भी कोहरा छाया रहा। रेल और उड़ानसेवाओं पर इसका असर पड़ा है। लगभग 70 रेलगाडि़यां रद्द कर दी गई हैं और छहउड़ानों में विलंब हुआ है। मौसम विभाग ने दिल्ली में दोपहर बाद आंशिक रूप सेबादल छाये रहने का अनुमान व्यक् किया है।

पंजाब और हरियाणा में ठंड बनी हुई है। तापमान सामान् से नीचे  गया है।हरियाणा का करनाल सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान चार डिग्री सेल्सियसरिकार्ड किया गया। पंजाब में लुधियाना में तापमान चार दशमलव आठ डिग्रीसेल्सियस दर्ज किया गया।
------