समाचार संध्‍या :- 10/02/2015

मुख्य समाचार :-
  • आम आदमी पार्टी की दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत। 70 सदस्‍यों के सदन में67 सीटें जीतीं। कांग्रेस और भाजपा को हाशिये पर। आम आदमी पार्टी को 54 दशमलव तीन प्रतिशतऔर  भारतीय जनता पार्टी को 32 दशमलव 2 प्रतिशत वोट मिले।
  • अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के विधायक दल के नेता चुने गए। मुख्‍यमंत्री पद का शपथ ग्रहण 14 फरवरी को।
  • भारतीय जनता पार्टी की मुख्‍यमंत्री पद की उम्‍मीदवार किरण बेदी कृष्‍णा नगर सीट से हारीं,कहा-चुनाव नतीजे उनकी नहींपार्टी की हार।
  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और विभिन्‍न राजनीतिक दलों ने अप्रत्‍याशित जीत पर अरविंद केजरीवाल को बधाई दी।
  • बिहार में श्री नीतीश कुमार के समर्थक सभी विधायक कल दिल्‍ली में राष्‍ट्रपति के समक्ष परेड  करेंगे।
  • विश्‍वकप क्रिकेट से पहले एक अभ्‍यास मैंच में भारत ने अफगानिस्‍तान को 153 रन से हराया।
- - - - -

  • आम आदमी पार्टी ने दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में अभूतपर्वू सफलता हासिल की है। पार्टी ने 70सदस्‍यों वाले सदन में 67 सीटें जीती हैंजबकि भाजपा तीन सीटों के साथ हाशिये पर चली गई है। कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो गया है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्‍ली प्रतिष्ठित सीट से विजयी हुए हैं। उन्‍होंने भाजपा की नुपुर शर्मा को लगभग 32 हजार वोटों से हराया।
  • भाजपा की मुख्‍यमंत्री पद की उम्‍मीदवार किरण बेदी भाजपा की गढ कृष्‍णानगर में आम आदमी पार्टी के एस.केबग्‍गा से करीब दो हजार तीन सौ वोटों के अंतर से हार गई हैं।
  • कांग्रेस के प्रचार अभियान के प्रभारी अजय माकन भी सदर बाजार क्षेत्र से हार गए हैं। इस क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के सोमदत्‍त ने भाजपा के प्रवीण जैन को 33 हजार से अधिक वोटों से हराया। श्री माकन तीसरे स्‍थान पर रहे।
  • भाजपा नेता जगदीश मुखी को आम आदमी पार्टी के राजेश ऋषि ने 25 हजार पांच सौ से अधिक वोटों से हराया।
  • - - - - -
  • विकास पुरी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार महिन्‍द्र यादव ने 77 हजार छह सौ65 से अधिक वोटों के सर्वाधिक अंतर से अपनी सीट बरकरार रखी है। उन्‍होंने भाजपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय सिंह को एक लाख 32 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराया। आम आदमी पार्टी ने बुराडी सीट पर भी अपना कब्‍जा बरकरार रखा है। इस सीट पर पार्टी के उम्‍मीदवार संजीव झा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के गोपाल झा को 67 हजार नौ सौ पचास मतों के अंतर से पराजित किया।
  • हमारे संवाददाता ने बताया है कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के लगभग सभी दिग्‍गज नेताओं को पराजय का मुंह देखना पड़ा है।
  • जैसे ही चुनाव परिणाम आम आदमी पार्टी के पक्ष में आना शुरू हुआ, कार्यकर्ता राजधानी के विभिन्‍न भागों से पार्टी कार्यालय में पहुंचने लगे और दोपहर तक बहुमत के जादुई आंकडे को छूने के बाद वे जश्‍न में डूब गए, जबकि भाजपा और पहले से ही सम्‍मान की लडाई लड रही कांग्रेस के खेमों में निराशा छाई रही।  लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद भाजपा की यह सबसे बडी हार है।  वर्षों पुरानी पार्टी कांग्रेस के अधिकांश उम्‍मीदवारों की जमानत जब्‍त हो गई।  दिल्‍ली चुनाव परिणाम से जहां एक ओर लोकसभा चुनाव के बाद मन्‍द पडी विपक्ष की धार बढेगी वहीं आम आदमी पार्टी देश के अन्‍य भागों में अपने विस्‍तार की संभावना तलाशेगी।  आम आदमी पार्टी की इस जीत से इस बात से इन्‍कार नहीं किया जा सकता कि इस साल के अन्‍त में बिहार और अगले वर्ष  पिश्‍चम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले विपक्षी पाटिर्यों को भाजपा के खिलाफ लडने के लिये एक नैतिक बल मिला है।  नई दिल्‍ली से आनन्‍द कुमार के साथ आकाशवाणी समाचार के लिये मैं दिवाकर।
  • - - - - -
  • विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के किसी भी उम्‍मीदवार की जमानत जब्‍त नहीं हुईजबकि70 में से 60 कांग्रेस उम्‍मीदवारों की जमानत जब्‍त हो गई। इनमें अजय माकनकिरण वालिया,हारून यूसुफ और योगानन्‍द शास्‍त्री जैसे वरिष्‍ठ नेता भी शामिल हैं। राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुत्री और ग्रेटर कैलाश से कांग्रेस उम्‍मीदवार शर्मिष्‍ठा मुखर्जी की जमानत भी जब्‍त हो गई।
  • भारतीय जनता पार्टी के तीन उम्‍मीदवारों की जमानत जब्‍त हुई है।
  • - - - - -
  • दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में आमआदमी पार्टी को 54 दशमलव तीन प्रतिशतभाजपा को 32दशमलव दो प्रतिशत और कांग्रेस को केवल नौ दशमलव सात प्रतिशत वोट मिले हैं। आम आदमी पार्टी को पिछले चुनाव से इस बार 24 दशमलव आठ प्रतिशत अधिक वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के वोट प्रतिशत में करीब एक प्रतिशत की कमी आई है।
  • - - - - -
  • आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्‍द केजरीवाल को आज शाम नई दिल्‍ली में एक बैठक में पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक में पार्टी के सभी 67 नवनिर्वाचित विधायकों ने सर्वसम्‍मति से यह निर्णय लिया।
  • - - - - -
  • इसबीचश्री केजरीवाल ने आज दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल नजीबजंग से मुलाकात की।
  • - - - - -
  • श्री केजरीवाल ने कहा है कि यह जनता की जीत है और भ्रष्‍टाचार तथा वीआईपी संस्‍कृति समाप्‍त करना उनकी प्राथमिकता होगी। पार्टी कार्यालय के बाहर श्री केजरीवाल ने कहा कि मतदान सत्‍य और ईमानदारी के पक्ष में और भाजपा के अहंकार के खिलाफ है।
  • पीटीआई ने आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष के हवाले से खबर दी है कि श्री अरविंद केजरीवाल14 फरवरी को दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
  • - - - - -
  • भाजपा नेता किरण बेदी ने कहा है कि दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के नतीजेउनकी नहीं बल्कि पार्टी की हार है। पत्रकारों से बातचीत में श्रीमती बेदी ने कहा कि चुनाव में उन्‍होंने अपना भरसक योगदान दिया और राष्‍ट्रीय पार्टी होने के नाते भाजपा को आत्‍ममंथन करना चाहिए कि उसकी पराजय क्‍यों हुई।
  • - - - - -
  • आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर बधाई संदेश मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने श्री केजरीवाल से फोन पर बात की और उन्‍हें दिल्‍ली के विकास में केन्‍द्र के समर्थन का भरोसा दिलाया।
  • कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने भी अभूतपूर्व जीत पर आम आदमी पार्टी को बधाई दी है।
  • सामाजिक कार्यकर्ता अण्‍णा हजारे ने श्री केजरीवाल से जनलोकपाल विधेयक पर आगे काम करने की अपील की।
  • मै शुभकामना व्‍यक्‍त करता हूं।  अरिवन्‍द केजरीवाल, वो पहले से आन्‍दोलन में हमारे साथ जुडा था,इसके कारण लोगों का विश्‍वास उसने संपदन किया।  आज भी लोगों को अरविन्‍द के प्रति विश्‍वास है कि हमारे लिये ये लडेगा।  मेरी अरविन्‍द से एक ही प्रार्थना रहेगी कि पहले मुख्‍यमंत्री बनने के बाद जो थोडी गलतियां हुई थी एैसे नहीं करना।
  • पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बेनर्जी ने भी दिल्‍ली में जीत के लिए श्री केजरीवाल की सराहना की है।
  • - - - - -
  • कांग्रेस की हार की नैतिक जिम्‍मेदारी लेते हुए पार्टी की प्रचार समिति के प्रमुख अजय माकन ने अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव पद से त्‍यागपत्र देने की पेशकश की है।
  • चुनाव के दौरान मैं दिल्‍ली के अन्‍दर कांग्रेस का चेहरा बनकर के गया था और चुनाव के नतीजों की जिम्‍मेवारी भी पूरी की पूरी मेरी है। तो मुझे लगता है कि मुझे नैतिक जिम्‍मेवारी लेते हुए मुझे कांग्रेस के महासचिव पद से इस्‍तीफा देना चाहिये।
  • भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष सतीश उपाध्‍याय ने दिल्‍ली की जनादेश को स्‍वीकार करते हुए कहा कि इस हार की सामूहिक जिम्‍मेदारी पार्टी नेत्रत्‍व की होगी।
  • जो जनादेश लोगों ने दिल्‍ली के लिये दिया है, भारतीय जनता पार्टी नििश्‍चत रूप से उस जनादेश के साथ है और कहीं ना कहीं लोगों को जो विश्‍वास है शायद उसको समझने में हमसे कहीं ना कहीं, कोई ना कोई भूल जरूर हुई होगी और इस हार की सामूहिक जिम्‍मेवारी नििश्‍चत रूप से भारतीय जनता पार्टी के पूरे नेत्रत्‍व की होगी।
  • - - - - -
  • शिवसेना अध्‍यक्ष उद्वव ठाकरे ने कहा है कि ये नतीजे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की पराजय के प्रतीक हैं। मुंबई में उन्‍होंने दिल्‍ली में आम आदमी पार्टी की जीत को त्‍सुनामी बताया।
  • राष्‍ट्रवादी ग्रेस पार्टी के प्रवक्‍ता नवाब मलिक ने कहा है कि दिल्‍ली के लोगों ने आक्रमकताझूठे वायदे और गैर-धर्म निरपेक्ष विचारधारा वाली भाजपा की राजनीति को नकार दिया है।
  • महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस ने भी श्री केजरीवाल को जबरदस्‍त जीत के लिए बधाई दी है।
  • - - - - -
  • भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि केन्‍द्र बिना किसी राजनीतिक पूर्वाग्रह के दिल्‍ली सरकार के प्रयासों का समर्थन करेगा। मीडिया से बातचीत में पार्टी नेता और केन्‍द्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि भाजपा विधानसभा में रचनात्‍मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी।

  • इस जीत के उपर हम आम आदमी पार्टी को अपनी पूरी शुभकामनाएं देते हैं।  उनके नेता श्री अरविन्‍द केजरीवाल दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री के रूप में वो अब अपने वादों के अनुसार शासन दें। दिल्‍ली के लोगों को गुड गवर्नेन्‍स दें।  भारत सरकार की ओर से दिल्‍ली की जनता और दिल्‍ली के विकास के लिये जो कुछ भी सहयोग करना होगा, वो केन्‍द्र सरकार सदैव करेगी।

  • श्री रविशंकर ने कहा कि इस चुनाव में पार्टी का कुल वोट प्रितशत थोडा गिरा हैलेकिन सीटों के हिसाब से बुरी हार हुई है। जनादेश को स्‍वीकार करते हुए उन्‍होंने कहा कि पार्टी हार के कारणों का विश्‍लेषण करेगी।
  • - - - - -
  • आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग आज रात साढ़े नौ बजे से साढ़े दस बजे तक दिल्‍ली चुनाव का फैसला वषिय पर हिन्दी और अंग्रेजी में विशेष फोन इन कार्यक्रम प्रसारित करेगा। यह कार्यक्रम इन्‍द्रप्रस्‍थ और एफएम गोल्‍ड चैनलों पर उपलब्‍ध रहेगा।
  • - - - - -
  • नीतीश कुमार के नेतृत्‍व वाले जनता दल यूनाइटेड गुट के एक सौ तीस विधायक कल राष्‍ट्रपति भवन में राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी के सामने परेड करेंगे। इसका उद्देश्‍य श्री नीतीश कुमार को समर्थन प्र‍दर्शित करना हैजिन्‍हें मुख्‍यमंत्री जीतन राम मांझी के स्‍थान पर पार्टी के विधायक दल का नया नेता चुना गया है। विधायक आज शाम नई दिल्‍ली पहुंच गए।
  • - - - - -
  • विश्‍व कप क्रिकेट से पहले भारत ने आज अपने दूसरे अभ्यास मैच में एडीलेड में अफगानिस्तान को153 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये भारत ने रोहित शर्मा के 150 रन की बदौलत 50 ओवर मे पांच विकेट पर 364 रन बनाये। जवाब में अफगानिस्तान की टीम आठ विकेट पर 211 रन ही बना सकी।
  • - - - - -
  • सरकार ने गैर सार्वजनिक वितरण प्रणली के मिट्टी के तेल के भंडारणपरिवहन और ब्रिकी पर से नियंत्रण हटा लिया है। इस निर्णय से खुले बाजार में गैर सब्सिडी वाले मिट्टी के तेल की उपलब्‍धता बढ़ेगी और मिट्टी के तेल की कालाबाजारी रूकेगी।
  • - - - - -
  • केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने आज राष्‍ट्रीय अल्‍पसंख्‍यक विकास तथा वित्‍त आयोग की अधिकृति पूंजी एक हजार पांच सौ करोड़ रूपए से बढ़ाकर तीन हजार करोड़ रूपए करने को अपनी मंजूरी दी। यह आयोग एक केन्‍द्रीय उपक्रम है और यह अल्‍पसंख्‍यक मामलों के मंत्रालय के अंतर्गत काम करता है। आयोग के व्‍यवसायिक मॉडल के पुनर्गठन के साथ-साथ मंत्रिमंडल ने केन्‍द्रराज्‍यों और वित्‍तीय संस्‍थानों के बीच हिस्‍सेदारी की समीक्षा करने को भी मंजूरी दी।
  • - - - - -
  • केन्‍द्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने देश में खेती की उत्‍पादकता बढ़ाने पर जोर दिया है। गुवाहाटी में आज दूसरी असम अंतर्राष्‍ट्रीय कृषि-बागवानी प्रदर्शनी में उन्‍होंने कहा कि असम में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्‍थान बनाया जायेगा।  पांच दिन तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में 12 देश भाग ले रहे हैं।
  • - - - - -
  • राजस्‍थान में पुलिस ने बीस वर्षीय जापानी महिला पर्यटक के साथ दुष्‍कर्म के प्रमुख आरोपी की पहचान कर ली है। मीडिया से बातचीत में जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डी सी जैन ने कहा कि अजित सिंहएक पर्यटक गाइड के रूप में काम करता था और उसने यह दुष्‍कर्म जयपुर के बाहरी इलाके में किया। श्री जैन ने बताया कि इस अपराध में मदद करने के लिए सात अन्‍य व्‍यक्ति हिरासत में लिए गए हैं।
  • - - - - -
  • हरियाणा सरकार ने रोहतक में दुष्‍कर्म की शिकार और बाद में हत्‍या की गई नेपाली महिला के परिवार को पांच लाख रूपए की वित्‍तीय सहायता की घोषणा की है। राज्‍य के सूचना मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है इसलिए सरकार ने यह निर्णय लिया है।
  • - - - - -
  • राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ईरान इस्‍लामिक गणराज्‍य की 36वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्‍या पर ईरान की सरकार और लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। ईरान के राष्‍ट्रपति डॉक्‍टर हसन रूहानी को भेजे गये एक संदेश में श्री मुखर्जी ने कहा है कि ईरान के साथ अपने संबंधों को भारत विशेष महत्‍व देता है।
- - - - -