मुख्य समाचार: 07/03/2015
समाचार प्रभात:-
- नगालैंड सरकार ने बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति को पीटकर मारने की घटना के सिलसिले में दीमापुर के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और सेंट्रल जेल प्रमुख को निलम्बित किया। असम सरकार को दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन।
- भारतीय बार काउंसिल ने निर्भया सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों के वकीलों पर बीबीसी के वृत्तचित्र में महिलाओं के बारे में कथित अपमानजनक टिप्पणियों पर नोटिस जारी किया।
- आंध्रप्रदेश और तेलंगाना विधानसभा के बजट सत्र आज से शुरू।
- पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने गुजरात के जखाऊ बंदरगाह के निकट 48 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया।
दोपहर समाचार
- विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने श्रीलंका के विदेश मंत्री के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की। वार्ता में मछुआरों के मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई।
- असम सरकार ने केन्द्र से नगालैंड में रहने वाले असम के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।
- जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पांच दिन बंद रहने के बाद आज से खुला।
- केरल विधानसभा के अध्यक्ष जी कार्तिकेयन का बेंगलूरू में निधन।
- आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान ने डकवर्थ लुइस नियम के तहत दक्षिण अफ्रीका को 29 रन से हराया। आयरलैंड ने जिम्बाब्वे को 332 रन का लक्ष्य दिया।
समाचार संध्या
- जम्मू-कश्मीर में नई सरकार की कोई आपराधिक आरोप न होने पर राजनीतिक बंदियों को रिहा करने की नीति के तहत वरिष्ठ अलगाववादी नेता मसरत आलम जेल से रिहा।
- असम के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सुरक्षा बलों पर दीमापुर जेल में बंद उसके कैदी की हत्या को रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाया।
- भारतीय मछुआरों के श्रीलंका जलसीमा में प्रवेश के मुद्दे पर भारत ने श्रीलंका से बातचीत की। कहा - इस मानवीय समस्या का दीर्घावधि समाधान हो।
- सोना इस वर्ष केवल एक दिन में सबसे अधिक 520 रुपये लुढ़का।
- सायना नेहवाल ऑल इंगलैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला। और
- आई.सी.सी. क्रिकेट विश्वकप में पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को उनतीस रन से हराया। आयरलैंड ने जि़म्बाव्वे पर पांच रन से विजय हासिल की।