मुख्‍य समाचार:

समाचार प्रभात:-

• भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक 2015 आज लोकसभा में पेश होगा। यह उस पहले जारी अध्‍यादेश का स्‍थान लेगा।

• दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज अन्‍ना हजारे के साथ भूमि अधिग्रहण अध्‍यादेश के विरोध में शामिल होंगे।

• राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ के प्रमुख का आरोप - गरीबों की सेवा के पीछे मदर टेरेसा का उद्देश्‍य ईसाई धर्म में धर्मांतरण करना था।

• ट्राई ने इंटर कनेक्‍शन शुल्‍क हटाया। कॉल दरें कम होने की संभावना।

• मालदीव में पूर्व राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद नशीद घसीटकर अदालत ले जाए गए। भारत और अमरीका ने चिंता व्‍यक्‍त की।

• आई.सी.सी. क्रिकेट विश्‍व कप में आज वेस्‍टइंडीज का मुकाबला जिम्‍बाब्‍वे से।

दोपहर समाचार:- 

 अध्‍यादेश के स्‍थान पर भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश। विपक्षी दलों का वॉकआउट। राज्‍यसभा में भी शोरशराबा।

• प्रधानमंत्री ने कहा - विधेयक में संशोधन कांग्रेस शासित राज्‍यों के सुझावों पर आधारित। सरकार इसे वापस नहीं लेगी।

• दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल का नई विधानसभा में सम्‍बोधन। कहा- सरकार जन लोकपाल विधेयक लाएगी, भ्रष्‍टाचार के खात्‍मे के लिए प्रतिबद्ध।

• विपक्षी दलों ने राष्‍ट्रीय स्‍वंयसेवक संघ प्रमुख की मदर टेरेसा पर टिप्‍पणी की आलोचना की।

• बंगलादेश में अंतर्राष्‍ट्रीय अपराध ट्राइब्‍यूनल ने 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए जातीय पार्टी के नेता अब्‍दुल जब्‍बार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

• आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के सामने 373 रन का विशाल लक्ष्य रखा। क्रिस गेल विश्वकप इतिहास में दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने।

समाचार संध्‍या :- 

* मध्‍य प्रदेश के राज्‍यपाल रामनरेश यादव पर व्‍यावसायिक परीक्षा बोर्ड घोटाले में विशेष कार्य बल ने एफआईआर दर्ज की। कांग्रेस ने उनके इस्‍तीफे की मांग की।

* आर के पचौरी ने यौन शोषण के आरोपों के बाद जलवायु परिवर्तन के बारे में संयुक्‍त राष्‍ट्र की अन्‍तर-सरकारी समिति के अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा दिया।

* जम्‍मू कश्‍मीर में भाजपा और पीडीपी गठबंधन नई सरकार बनायेगा।

* भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया गया। विरोध में विपक्ष ने वाकआउट किया। विधेयक के खिलाफ अन्‍ना हजारे के प्रदर्शन में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्‍द केजरीवाल ने मंच साझा किया। शिवसेना
विधेयक पर विचार विमर्श के लिए एनडीए की बैठक में नहीं आई।

* 14वें वित्‍त आयोग की सिफारिशों के अनुसार आबंटन वाले केन्‍द्रीय करों का 42 प्रतिशत राज्‍यों को दिया जायेगा।

* क्रिकेट विश्‍व कप : क्रिस गेल विश्‍व कप में दोहरा शतक बनाने वाले पहले बल्‍लेबाज बने। वेस्‍टइंडीज ने जिम्‍बाब्‍वे को 73 रन से हराया।