मुख्य समाचार : 21/02/2015

मुख्‍य समाचार :
कार्पोरेट जासूसी मामले में प्रमुख ऊर्जा कम्‍पनियों के पांच वरिष्‍ठ अधिकारी गिरफ्तार।

सामाजिक कार्यकर्ता अन्‍ना हजारे ने भूमि अधिग्रहण अध्‍यादेश के विरूद्ध हरियाणा के पलवल से पदयात्रा रवाना की।

टोल विरोधी कार्यकर्ता गोविन्‍द पानसरे का मुंबई में निधन। उनपर सोमवार को हमला हुआ था।

दिल्‍ली में नाइजीरिया की एक महिला के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्‍कर्म, चार गिरफ्तार।

बंगलादेश की यात्रा में पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने ढाका में कहा - तीस्‍ता जल बंटवारा समझौते का समाधान शीघ्र।

आई.सी.सी. क्रिकेट विश्‍व कप में क्राइस्‍टचर्च में वैस्‍टइंडीज ने पाकिस्‍तान को जीत के लिए 311 रन का लक्ष्‍य दिया। डेरन ब्रावो के सिर पर चोट।

जम्‍मू कश्‍मीर में बारामूला जिले में एक मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।

केन्‍द्रीय गृहमंत्री ने कहा कि कारपोरेट जासूसी मामले में दोषी व्‍यक्‍तियों को बक्‍शा नहीं जाएगा। बड़ी ऊर्जा कंपनियों के गिरफ्तार पांच अधिकारियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

पश्‍चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बैनर्जी ने बांग्‍लादेश के साथ सांस्‍कृतिक संबंध मजबूत करने के लिए कोलकाता में बंग बंधू भवन के निर्माण के साथ कई अन्‍य घोषणाएं की।

लीबिया में इस्‍लामिक स्‍टेट आतंकवादियों के आत्‍मघाती बम विस्‍फोटों में कम से कम चालीस लोगों की मौत।

आईसीसी क्रिकेट विश्‍व कप में क्राइस्‍टचर्च में ग्रुप बी के मुकाबले में वेस्‍टइंडीज ने पाकिस्‍तान को 150 रन से हराया।

जम्‍मू-कश्‍मीर में भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार के गठन की घोषणा जल्‍द होगी।

केन्‍द्र सरकार ने भूमि अधिग्रहण कानून में प्रस्‍तावित संशोधनों का जोरदार बचाव किया है। सरकार ने कहा है कि इससे किसानों के हितों की रक्षा होगी। अन्‍ना हजारे ने कहा है कि दिल्‍ली में किसान रैली विशाल होने की उम्‍मीद है। आम आदमी पार्टी भी विरोध प्रदर्शन में शामिल होगी।

पेट्रोलियम मंत्रालय से महतवपूर्ण दस्‍तावेज लीक होने के आरोप में कम्‍पनियों के 5 बड़े अधिकारियों को तीन दिन की हिरासत में भेज दिया गया है।

बांग्‍लादेश के साथ तीस्‍ता नदी मुददे के समाधान की आशा के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने वहां की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की है।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार स्‍वाइन फ्लू से 31 और लोगों की मौत हो गई है।13 हजार से अधिक प्रभावित हैं।
लीबिया : इस्‍लामी एस्‍टेट के लड़ाकुओं के आत्‍मघाती बम हमलों में 45 लोगों की मौत हो गई है।

आई.सी.सी क्रिकेट विश्‍वकप :कल मेलबॉर्न में भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा।