मुख्य समाचार :-

v बिहार में आज विधानसभा में जीतनराम मांझी सरकार के भाग्य का फैसला होगा। भाजपा का मांझी सरकार को समर्थन का फैसला, विधानसभा अध्यक्ष ने जनता दल यूनाइटेड का मुख्य विपक्षी दल का दर्जा वापस लिया।

v केन्द्र ने राज्यों को स्वाइन फ्लू पर नजर रखने के लिए निगरानी प्रकोष्ठो और जरूरी हेल्प लाइन सुविधाओं को चौबीस घंटे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस रोग से मरने वालों की संख्या सात सौ से ऊपर पहुंची।

v सरकार ने व्यापारिक गतिविधियों को सुगम बनाने के लिए ई-बिज़ पॉर्टल की शुरूआत की।

v दिल्ली पुलिस ने टैरी के महानिदेशक आर. के. पचौरी के खिलाफ यौन प्रताड़ना मामले में एफ.आई.आर. दर्ज की।

v सरकार ने देश में आलू के न्यूनतम निर्यात मूल्य समाप्त किया।

v आई.सी.सी. क्रिकेट वर्ल्ड कप में वेलिंग्टन में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के साथ खेलते हुए ताजा समाचार मिलने तक 18 ओवर में 3 विकेट पर 71 रन बनाए।

v बिहार के मुख्‍यमंत्री जीतन राम मांझी का विश्‍वास मत से पहले इस्‍तीफा। नीतीश कुमार ने कहा भाजपा की योजना विफल। जेडीयू विधायक दल की अगली रणनीति बनाने के लिए बैठक।

v पैट्रोलियम मंत्रालय से गोपनीय दस्‍तावेज लीक करने के सिलसिले में एक पूर्व पत्रकार सहित दो और लोग गिरफ्तार।

v उच्‍चतम न्‍यायालय ने दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय के इस आदेश पर रोक लगाई कि दूरदर्शन विश्‍व कप क्रिकेट मैचों का लाइव प्रसारण निजी केबल ऑपरेटरों को न दे।

v प्रधानमंत्री का पूर्वोत्‍तर क्षेत्र में बुनियादी ढांचागत सुविधाएं सुधारने पर जोर। अरूणाचल प्रदेश के नाहरलगुन से नई दिल्‍ली तक रेलगाड़ी को रवाना किया।

v आईसीसी क्रिकेट विश्‍व कप में न्‍यूजीलैण्‍ड ने इंग्‍लैण्‍ड को आठ विकेट से हराया। टिम साउदी के सात विकेट।

v *बिहार के मुख्‍यमंत्री जीतन राम मांझी ने विश्‍वासमत प्राप्‍त करने से पहले ही त्‍याग पत्र दिया। श्री नीतीश कुमार रविवार को नए मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

v *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम वाले सूट की नीलामी पूरी। चार करोड़ 31 लाख रूपये प्राप्‍त हुए।

v *दिल्‍ली पुलिस ने पेट्रोलियम मंत्रालय के दस्‍तावेज लीक मामले में आम बजट से संबंधित प्रतियों समेत कई दस्‍तावेजों की फोटो प्रति बरामद की।

v *रक्षा मंत्रालय ने गुजरात तट के पास 31 दिसम्‍बर को संदिग्‍ध आतंकी नौका विस्‍फोट के वीडियो प्रमाण जारी किए।

v *सरकार ने कहा-नोबेल पुरस्‍कार से सम्‍मानित अमर्त्‍य सेन के नालंदा विश्‍वविद्यालय के कुलाधिपति के कार्यकाल का कम करने का कोई प्रयास नहीं।

v *उच्‍चतम न्‍यायालय ने आईसीसी विश्‍व कप क्रिकेट मैचों की लाइव फीड निजी केबल ऑपरेटरों के साथ प्रसार भारती द्वारा शेयर न करने के दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय के आदेश पर रोक लगाई।

v *और, क्रिकेट विश्‍व कप में - न्‍यूजीलैंड ने इंग्‍लैंड को आठ विकेट से रोंदा। कप्‍तान मैक्‍कुलम ने विश्‍वकप में अब तक का सबसे तेज अर्द्धशतक लगाया।