मुख्‍य समाचार :- 23/02/2015


*संसद का बजट सत्र आज से शुरू। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करेंगे। सरकार ने संसद के सुचारू संचालन के लिए विपक्ष से सहयोग मांगा।

*सामाजिक कार्यकर्ता अण्णा हजारे का भूमि अधिग्रहण विधेयक के विरोध में आज से दिल्ली में धरना।

*दिल्ली में नई विधानसभा का पहला अधिवेशन आज से शुरू। नए विधायक सदस्यता की शपथ लेंगे।

*बांग्लादेश में नौका दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़ कर 41 हुई।

*लॉसएंजेलिस में ऑस्कर पुरस्कार समारोह शुरू।
और आई.सी.सी. क्रिकेट विश्‍व कप में।

*मोइन अली के 128 रन की बदौलत इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 304 रन का लक्ष्य दिया।

*राष्‍ट्रपति ने संसद के दोनों सदनों की बैठक को सम्‍बोधित करते हुए कहा-किसानों के हितों और महिलाओं के संरक्षण को उच्‍च प्राथमिकता।

*प्रधानमंत्री ने कहा- सरकार विवादास्‍पद मुद्दों के सकारात्‍मक परिणाम सुनिश्चित करने के लिए बहस को तैयार।

*सामाजिक कार्यकर्ता अन्‍ना हजारे का भूमि अधिग्रहण अध्‍यादेश विरोधी आंदोलन शुरू। उन्‍होंने कहा- इससे सिर्फ कारपोरेट जगत को फायदा 
होगा।

*गुजरात में पिछले चौबीस घंटों में स्‍वाइन फ्लू से दस और लोगों की मौत।

*दिल्‍ली पुलिस ने कारपोरेट जासूसी मामले में एक और व्‍यक्ति को गिरफ्तार किया।


*ऑस्‍कर पुरस्‍कारों में बर्डमन सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म, ब्रिटिश अभिनेता एडि रेडमेन सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता और जूलियाना मोर सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री।

*विश्‍व कप क्रिकेट में इंग्लैंड ने स्‍कॉटलैंड को 119 रन से हराया।

* राहुल गांधी संसद का बजट सत्र होने के बावजूद छुट्टी पर। भाजपा ने उनकी गंभीरता पर सवाल उठाए।

* राष्‍ट्रपति ने संसद के संयुक्‍त सत्र को संबोधित करते हुए सबका साथ सबका विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

* हैदराबाद के पास गल्‍फ ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में विस्‍फोट में कम से कम दो लोगों के मरने और 13 के घायल होने की आशंका।

* अन्‍ना हजारे ने भूमि अधिग्रहण अध्‍यादेश को लेकर दिल्‍ली में अपना आंदोलन शुरू किया।

* पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान के लिए रॉयटर की ब्‍यूरो प्रमुख इस्‍लामाबाद में रहस्‍यमय परिस्थितियों में मृत पाई गई।

* लगातार दूसरे सत्र में गिरावट के साथ सेंसेक्‍स 250 अंक से अधिक गिरकर 28 हजार 975 पर बंद।

* उच्‍चतम न्‍यायालय ने बी.सी.सी.आई. की बैठक में एन. श्रीनिवासन की उपस्थिति पर नाराजगी व्‍यक्‍त की।

* क्रिकेट विश्‍व कप : इंग्‍लैंड ने पहली जीत दर्ज की, स्‍कॉटलैंड को 119 रन से हराया।