v जनता दल युनाइटेड के नेता नीतीश कुमार आज शाम बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
v संसद का बजट सत्र कल से शुरू होगा, संसदीय कार्यमंत्री ने सत्र की कार्यसूची पर चर्चा के लिए आज नई दिल्ली में दोनों सदनों के सभी दलों के नेताओँ की सर्वदलीय बैठक बुलाई।
v प्रधानमंत्री आज रात आकाशवाणी से 'मन की बात' कार्यक्रम में विद्यार्थियों से अपने विचार साझा करेंगे।
v रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि मजबूत सरकारें हमेशा सही दिशा में नहीं चलती।
v आई.सी.सी. क्रिकेट विश्व कप में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मेलबर्न में मुकाबला अब से कुछ देर बाद मुकाबला।
v श्री नीतीश कुमार आज शाम बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
v बजट सत्र से पूर्व संसदीय कार्य मंत्री द्वारा बुलाई गई संसद के दोनों सदनों में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक जारी है।
v पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बांग्लादेश गए प्रतिनिधिमंडल के सदस्य शिबाजी पांजा को वित्तीय घोटाले के आरोप में कोलकाता लौटने पर गिरफ्तार किया गया है।
v प्रधानमंत्री आज रात 8 बजे आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में विद्यार्थियों से अपने विचार साझा करेंगे।
v आईसीसी क्रिकेट विश्व कप : भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 308 रन का लक्ष्य रखा है। शिखर धवन ने शतक बनाया है।
v संसद का बजट सत्र कल से, संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। कांग्रेस ने कहा - किसी भी जनविरोधी कानून का समर्थन नहीं।
v श्री नीतिश कुमार ने चौथी बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, बाईस मंत्रियों ने भी शपथ ली।
v प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकाशवाणी के मन की बात कार्यक्रम में छात्रों से परीक्षा के दौरान तनाव मुक्त रहने को कहा।
v अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा बंधक बनाए गए भारत के फादर एलेक्सिस प्रेमकुमार आठ महीने बाद सुरक्षित रिहा।
v मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति और विपक्ष के नेता मोहम्मद नशीद आतंकवाद के आरोप में गिरफ्तार।
v
बंगलादेश में नौका दुर्घटना में सैंतीस लोगों की मौत।
v क्रिकेट विश्व कप में भारत ने पहली बार दक्षिण अफ्रीका को 130 रन से हराया, 137 रन बनाने वाले शिखर धवन मैन ऑफ द मैच घोषित।
