*धार्मिक स्वतंत्रता के बारे में प्रधानमंत्री के वक्तव्य पर मिली जुली प्रतिक्रिया।
*देश में स्वाइन फ्लू से मौतों की संख्या 600 से पार।
*दसवां एयरो इंडिया शो आज से बंगलूरू में।
*इराक में इस्लामिक स्टेट आतंकवादियों ने 45 लोगों को ज़िंदा जलाया।
और
*आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में आज कैनबरा में बांग्लादेश का मुकाबला पहली बार हिस्सा ले रहे अफगानिस्तान से।
*गुजरात के तट पर 31 दिसम्बर को पाकिस्तानी नौका नष्ट करने पर नया विवाद। तटरक्षक बल का उपमहानिरीक्षक की नौका को नष्ट करने के आदेश देने की इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट का आधिकारिक रूप से खंडन। समाचारपत्र ने प्रमाण के लिए वीडियो जारी किया।
*प्रधानमंत्री ने एयरो इंडिया प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। कहा - रक्षा सामग्री के आयात में कमी से रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
*भारतीय जनता पार्टी का बिहार विधानसभा अध्यक्ष द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार।
*अलबामा के गवर्नर ने 57 वर्षीय भारतीय सुरेश भाई पटेल से पुलिस की मारपीट पर माफी मांगी।
*और, आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में बांग्लादेश के दो सौ 68 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की खराब शुरूआत।
* रक्षामंत्री, पिछले साल 31 दिसम्बर को गुजरात तट से दूर संदिग्ध पाकिस्तानी नौका में विस्फोट के संबंध में अपने बयान पर कायम।तटरक्षक बल के डीआईजी के खिलाफ कार्रवाई के संकेत।
* केंद्र ने दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-आम आदमी पार्टी को विदेशों से धन मिलने के मामले में कुछ भी गलत नहीं।
* स्विटजरलैंड पुलिस ने कालेधन के मामले में एच.एस.बी.सी. बैंक के कार्यालय पर छापे मारे।
* पटना उच्च न्यायालय ने बिहार में मांझी सरकार के बड़े नीतिगत फैसले लेने पर लगा प्रतिबंध हटाया।
* जाने-माने फिल्म निर्माता डी.रामा नायडू का निधन।
* क्रिकेट विश्व कप :कैनबरा में ग्रुप-ए के मैच में बंगलादेश ने अफगानिस्तान को 105 रन से हराया।
