मुख्‍य समाचार :- 17/02/2015



*उच्चतम न्यायालय ने रियल स्टेट नियामक बनाने में देरी के लिए केन्द्र को फटकार लगाई।

*प्रवर्तन निदेशालय का 2009 में मीडिया अधिकार अनुबंध के मामले में बीसीसीआई और आईपीएल के खिलाफ चार सौ पच्चीस करोड़ रुपये का कारण बताओ नोटिस।

*सीबीआई पुणे के आरटीआई कार्यकर्ता सतीश शेट्टी के हत्या मामले की फिर जांच करेगा।

*लीबिया में इस्लामिक स्टेट के ठिकाने पर मिस्र के हवाई हमलों में 64 आतंकवादी मारे गए।

*और- न्यूजीलैंड के ड्यूनेडिन में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में स्कॉटलैंड ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए एक सौ 43 रन का लक्ष्य दिया।

*सरकार आस्‍था की आजादी सुनिश्चित करेगी। प्रधानमंत्री ने धर्म के नाम पर विद्वेष बढ़ने पर चिन्‍ता जतायी।

*उच्‍चतम न्‍यायालय ने क्रिकेट मैच का प्रसारण निजी केबल ऑपरेटरों के साथ साझा करने पर प्रसार भारती से जवाब मांगा।

*राजस्‍थान में स्‍वाइन फ्लू से ग्‍यारह और लोगों की मौत। इस वर्ष स्‍वाइन फलू से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 176 हुई।

*छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों ने पुलिस के एक जवान की हत्‍या की।

*मिस्र के लड़ाकू विमानों ने लीबिया में इस्‍लामिक स्‍टेट गुट के ठिकानों पर आज दूसरी बार हमले किये।
और

*विश्‍व कप क्रिकेट में न्‍यूजीलैंड ने स्‍कॉटलैंड को तीन विकेट से हराया।

* प्रधानमंत्री ने कहा-किसी भी धार्मिक संगठन को देश में नफरत फैलाने की अनुमति नहीं।

* जनता दल यूनाइटेड ने बिहार में पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण जीतनराम मांझी सरकार के सात मंत्रियों को पार्टी से निलंबित किया।

* राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के लिए भाजपा राज्‍य इकाई विधायक दल की बैठक कल।

* केजरीवाल सरकार ने अनुबंध पर काम कर रहे कर्मचारियों की सेवा समाप्‍त नहीं करेगी।

* लाहौर में पुलिस लाईन्‍स के समीप बम विस्‍फोट में कम से कम 8 लोगों की मौत।

* उच्‍चतम न्‍यायालय ने विश्‍वकप क्रिकेट मैचों के प्रसारण के लिए प्रसार भारती से नये चैनल की संभावना का पता लगाने को कहा।

* आई.सी.सी क्रिकेट विश्‍वकप: न्‍यूजीलैंड ने स्‍कॉटलैंड को 3 विकेट से हराया।