मुख्य समाचार :- 16/02/2015

मुख्य समाचार :-
• इस्‍लामिक स्‍टेट आतंकवादियों ने लीबिया में मिस्र के 21 अपहृत इसाईयों का सिर कलम किया, मिस्र के राष्‍ट्रपति ने सेना के शीर्ष कमांडरों की आपात बैठक बुलाई। सात दिन के शोक की घोषणा।

• श्रीलंका के राष्‍ट्रपति मैत्रिपाल सिरीसेना आज नई दिल्‍ली में भारतीय नेताओं के साथ वार्ता करेंगे।

• बिहार में विधानसभा अध्‍यक्ष ने आज पटना में सर्वदलीय बैठक बुलाई।
विश्‍वासमत के दौरान नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में जनता दल यूनाइटेड गुट की मुख्‍य विपक्षी दल की मान्‍यता की मांग पर चर्चा।

• आईसीसी क्रिकेट विश्‍व कप में वेस्‍टइंडीज ने आयरलैंड के सामने 305 रन का लक्ष्‍य रखा। लैंडिल सीमंस का शतक।

• विधानसभा उपचुनाव परिणामों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी, एआईएडीएमके, तृणमूल कांग्रेस और तेलगुदेशम पार्टी ने अपनी सीटें बरकरार रखीं।

• शिवसेना ने बिहार के मुख्‍यमंत्री जीतन राम मांझी का कथित समर्थन करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की आलोचना की।

• थोक मूल्‍य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्‍फीति में गिरावट, जबकि खाद्य मुद्रास्‍फीति बढ़ी।

• श्रीलंका के राष्‍ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना की प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और विदेशमंत्री सुषमा स्‍वराज से मुलाकात। दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने के उपायों पर जोर।

• विश्‍व कप क्रिकेट के पहले बड़े उलटफेर में आयरलैंड ने वेस्‍टइंडीज को चार विकेट से हराया।

• आईपीएल प्रतियोगिता के लिए डेल्‍ही डेयरडेविल्‍स ने क्रिकेट खिलाड़ी युवराज सिंह को रिकार्ड 16 करोड़ रूपये में खरीदा।

* भारत और श्रीलंका ने असैन्‍य परमाणु समझौता किया।


* पटना उच्‍च न्‍यायालय ने जीतन राम मांझी सरकार पर विश्‍वास मत प्राप्‍त करने से पहले 
कोई बड़ा वित्‍तीय नीतिगत फैसला करने पर रोक लगाई।

* तृणमूल कांग्रेस पार्टी और ऑल इंडिया अन्‍ना डीएमके ने उप चुनाव में बड़े अंतर की जीत से अपनी सीटे बरकरार रखीं।

* दिल्‍ली सरकार ने आवासीय घरों और झुग्गियों के तोड़ने पर रोक लगाई।

* मिस्र ने इस्‍लामिक स्‍टेट आतंकवादियों द्वारा 21 मिस्री इसाइयों का सिर कलम करने के बाद लीबिया में उसके ठिकानों को निशाना बनाया।

* विश्‍व कप क्रिकेट :आयरलैंड ने वेस्‍टइंडीज को 4 विकेट से हराया। दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स ने आई.पी.एल नीलामी में युवराज सिंह को 16 करोड़ रूपये में खरीदा।